BIOFACH 2026

भारत को जर्मनी के नूर्नबर्ग में 10 से 13 फरवरी तक आयोजित जैविक उत्पादों के दुनिया के अग्रणी व्यापार मेले, BIOFACH 2026 में ‘कंट्री ऑफ द ईयर’ (वर्ष का देश) के रूप में नामित किया गया है। कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (APEDA) ने एक प्रमुख और उच्च-प्रभावी उपस्थिति के साथ इस मेले में भारत की भागीदारी का आयोजन किया।

भारत के पवेलियन में 20 से अधिक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रदर्शकों ने भाग लिया, जो देश की विशाल कृषि और क्षेत्रीय विविधता को दर्शाता है। इनमें असम, मेघालय, मणिपुर, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, कर्नाटक, केरल, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, अरुणाचल प्रदेश, तमिलनाडु, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड शामिल हैं। भारत की विरासत चावल किस्मों को प्रदर्शित करने के लिए पाँच GI-टैग वाले चावल—इंद्रायणी चावल (महाराष्ट्र), नवारा चावल (केरल), गोबिंदभोग चावल (पश्चिम बंगाल), लाल चावल (उत्तराखंड), और चाक-हाओ (काला चावल-मणिपुर)—दर्शाये गए।।

error: Content is protected !!