बेंगलुरु: वर्ल्ड सिटीज़ कल्चर फोरम (WCCF) का हिस्सा बनने वाला पहला भारतीय शहर

बेंगलुरु वर्ल्ड सिटीज़ कल्चर फोरम (WCCF) का हिस्सा बनने वाला पहला भारतीय शहर बन गया है। वर्ल्ड सिटीज़ कल्चर फ़ोरम की स्थापना 2012 में लंदन के डिप्टी मेयर फॉर कल्चर एंड द क्रिएटिव इंडस्ट्रीज जस्टिन सिमंस ओबीई द्वारा की गई थी।

प्रमुख बिंदु

बेंगलुरु में सिटी लीडर्स संस्कृति को शहर के विकास और निवेश के केंद्र में रखने के लिए ब्यूनस आयर्स, लंदन, न्यूयॉर्क और टोक्यो सहित 40 से अधिक शहरों के साथ काम करेंगे।

अनबॉक्सिंग बैंगलोर नामक एक सहभागी परियोजना इस मामले में बेंगलुरु का प्रतिनिधित्व कर रही है और चर्चाओं का नेतृत्व कर रही है।

गौरतलब है कि बेंगलुरु में 30 से अधिक सरकारी और निजी संग्रहालय हैं जो शहर के समृद्ध इतिहास, कला और संस्कृति को प्रदर्शित करते हैं। इनमें सरकारी संग्रहालय, राष्ट्रीय आधुनिक कला गैलरी, इंडियन म्यूजिक एक्सपीरियंस, 2019 में खोला गया भारत का पहला इंटरैक्टिव संगीत संग्रहालय (interactive music museum) शामिल है।

हाल ही में, दक्षिण भारत का पहला प्रमुख निजी कला संग्रहालय, म्यूज़ियम ऑफ़ आर्ट एंड फ़ोटोग्राफ़ी (MAP), फरवरी 2023 में खोला गया।

बेंगलुरु के बौद्धिक और सांस्कृतिक आदान-प्रदान के केंद्र में बेंगलुरु इंटरनेशनल सेंटर है, जो प्रसिद्ध कार्यक्रमों, व्याख्यानों और प्रदर्शनियों का आयोजन करता है।

error: Content is protected !!