बनवत एकता स्थल
जम्मू-कश्मीर में, सेना के उत्तरी कमांडर (Northern Commander) ने पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास ‘बनवत एकता स्थल’ (Banwat Ekta Sthal) का उद्घाटन किया। यह एक सार्वजनिक स्मारक है जो राष्ट्रीय गौरव और संप्रभुता का प्रतीक है।
इस परियोजना की मुख्य विशेषताएं:
- रिकॉर्ड समय: इस परियोजना को मात्र 45 दिनों के रिकॉर्ड समय में पूरा किया गया है।
- विशाल ध्वज: यहाँ 105 फीट ऊँचा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया है, जो पुंछ जिले का सबसे ऊँचा तिरंगा है।
- सुविधाएँ: राष्ट्रीय ध्वज के अलावा, इस परिसर में बच्चों के मनोरंजन के लिए एक पार्क और शांति को बढ़ावा देने के लिए एक ‘एकता मंडप’ भी बनाया गया है।


