Ajay Banga: जो बाइडेन ने अजय बंगा को विश्व बैंक के अध्यक्ष पद के लिए नॉमिनेट किया

मास्टरकार्ड के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) अजय बंगा (Ajay Banga) को 23 फरवरी को विश्व बैंक के अध्यक्ष के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका के उम्मीदवार के रूप में घोषित किया गया। उनकी उम्मीदवारी की घोषणा जो बाइडेन ने की।

  • बंगा विश्व बैंक के अध्यक्ष की भूमिका के लिए भारत में जन्मे पहले उम्मीदवार हैं। यदि वे इस पद पर नियुक्त होते हैं, तो वह डेविड मलपास की जगह लेंगे, जिन्होंने हाल ही में घोषणा की थी कि वह जून 2023 में पद छोड़ देंगे।
  • बंगा, वर्तमान में निजी इक्विटी फर्म जनरल अटलांटिक के वाइस चेयरमैन हैं।  उनके पास 30 से अधिक वर्षों का व्यावसायिक अनुभव है। मास्टरकार्ड और अमेरिकन रेड क्रॉस, क्राफ्ट फूड्स और डॉव इंक के बोर्डों में विभिन्न भूमिकाओं में काम करने के बाद उन्होंने सिटीग्रुप, पेप्सिको और नेस्ले के साथ भी काम किया है।
  • दिसंबर 2021 में मास्टरकार्ड के सीईओ के रूप में सेवानिवृत्त होने से पहले, वह 12 साल तक इस पद पर रहे।
  • बंगा  निजी क्षेत्र के संगठनों का एक गठबंधन “पार्टनरशिप फॉर सेंट्रल अमेरिका” के सह-अध्यक्ष के रूप में भी काम किये हैं।
  • अजय बंगा अभी अमेरिकी नागरिक हैं हालांकि उनका प्रारंभिक जीवन भारत में बीता। उनका जन्म 10 नवंबर, 1959 को  महाराष्ट्र के पुणे में हुआ था। उनके पिता, हरभजन सिंह बंगा ने भारतीय सेना में सेवा की थी और लेफ्टिनेंट जनरल के रूप में सेवानिवृत्त हुए थे।
  • अजय बंगा  ने नई दिल्ली के सेंट स्टीफेंस कॉलेज से कला स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, और प्रतिष्ठित भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) अहमदाबाद से प्रबंधन में पीजीपी की डिग्री हासिल की है।
  • बंगा को भारत सरकार ने 2016 में पद्म श्री से सम्मानित किया था, जो भारत का चौथा सर्वोच्च नागरिक सम्मान है।
error: Content is protected !!