B-20 इंडोनेशिया ग्लोबल डायलॉग पर सम्मेलन

उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग (DPIIT) ने 10 अक्टूबर 2022 को नई दिल्ली में भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के साथ साझेदारी में B20 इंडोनेशिया ग्लोबल डायलॉग (B20 Indonesia Global Dialogue) पर सम्मेलन की मेजबानी की।

इसका उद्देश्य भारतीय उद्योग के दृष्टिकोण को B20 इंडोनेशिया की नीतिगत सिफारिशों के समरूप बनाना है। भारत सरकार का प्रतिनिधित्व G20 में भारत के शेरपा श्री अमिताभ कांत ने किया।

यह समारोह B20 इडोनेशिया की नीतिगत सिफोरिशों में भारतीय उद्योग के दृष्टिकोण का सही प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने के लिए एक संवाद का मंच प्रदान करेगा।

B20 के बारे में

बिजनेस 20 ( B20), 2010 में गठित, वैश्विक व्यापार समुदाय के साथ आधिकारिक G20 संवाद का मंच है।

B20 का उद्देश्य आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिए प्रत्येक रोटेटिंग अध्यक्ष द्वारा प्राथमिकताओं पर ठोस कार्रवाई योग्य नीतिगत सिफारिशें देना है।

G20 के बारे में

G20 19 देशों+ यूरोपीय संघ का एक समूह है, जो एक साथ वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद का लगभग 85 प्रतिशत, वैश्विक व्यापार का 75 प्रतिशत और दुनिया की 60 प्रतिशत आबादी का प्रतिनिधित्व करता है।

G20 के सदस्य अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, कोरिया गणराज्य, मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्की, यूनाइटेड किंगडम, संयुक्त राज्य अमेरिका, और यूरोपीय संघ हैं।

इंडोनेशिया वर्तमान में G20 की अध्यक्षता कर रहा है।

error: Content is protected !!