AIME-2023: आसियान भारत समुद्री अभ्यास का आयोजन

भारतीय नौसेना के जहाज INS सतपुड़ा और INS दिल्ली सिंगापुर में आयोजित प्रथम आसियान भारत समुद्री अभ्यास (ASEAN India Maritime Exercise: AIME-2023) में भाग ले रही है। यह अभ्यास 2 से 8 मई 2023 के बीच आयोजित हो रहा है।

अभ्यास का ‘हार्बर फेज’ 2 से 4 मई 2023 तक चांगी नौसेना बेस में और ‘सी फेज’ दक्षिण चीन सागर में 7 से 8 मई 2023 को आयोजित किया जाएगा।

AIME-2023 भारतीय नौसेना और आसियान नौसेनाओं को एक साथ मिलकर काम करने और समुद्री क्षेत्र में निर्बाध संचालन करने का अवसर प्रदान करेगा।

INS दिल्ली, भारत का पहला स्वदेश निर्मित गाइडेड मिसाइल विध्वंसक और INS सतपुड़ा, एक स्वदेश निर्मित गाइडेड मिसाइल स्टील्थ फ्रिगेट, विशाखापत्तनम में स्थित भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े का एक हिस्सा हैं और पूर्वी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के संचालन कमान के तहत कार्य करते हैं। ये जहाज अत्याधुनिक हथियारों और सेंसर से लैस हैं।

ये जहाज, सिंगापुर में अपने पोर्ट कॉल के दौरान, सिंगापुर द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय समुद्री रक्षा प्रदर्शनी और अंतर्राष्ट्रीय समुद्री सुरक्षा सम्मेलन में भी भाग लेंगे।

error: Content is protected !!