ईस्ट तिमोर बनेगा आसियान का 11वां सदस्य

दक्षिण पूर्व एशियाई राष्ट्रों के संगठन (Association of Southeast Asian Nations: ASEAN) ने ईस्ट तिमोर (East Timor) को संगठनके 11वें सदस्य के रूप में स्वीकार करने के लिए सैद्धांतिक रूप से सहमति व्यक्त की है।

अर्द्ध-द्वीपीय राष्ट्र ईस्ट तिमोर, जिसे आधिकारिक तौर पर तिमोर लेस्ते कहा जाता है, को उच्च-स्तरीय आसियान बैठकों में फ़िलहाल पर्यवेक्षक का दर्जा दिया गया है।

ASEAN देशों के 40वें और 41वें शिखर सम्मेलन, जो कंबोडिया की राजधानी नोम पेन्ह में 10-13 नवंबर 2022 को आयोजित हुई, में इसकी घोषणा की गयी।

बता दें कि पर्यवेक्षक का दर्जा प्राप्त होने से तिमोर को पूर्ण सदस्यता प्राप्त होने तक सभी आसियान बैठकों और शिखर सम्मेलनों में भाग लेने की अनुमति होगी।

1999 में कंबोडिया के शामिल होने के बाद से ईस्ट तिमोर दो दशकों से अधिक समय में आसियान समूह का पहला नया सदस्य होगा।

ईस्ट तिमोर

ईस्ट तिमोर वर्ष 1999 के संयुक्त राष्ट्र-पर्यवेक्षित जनमत संग्रह के बाद इंडोनेशिया से अलग राष्ट्र बना था और आधिकारिक तौर पर 2002 में संयुक्त राष्ट्र द्वारा इसे मान्यता दी गयी।

इस तरह यह एशिया का सबसे युवा लोकतंत्र है।

आसियान

आसियान के संस्थापक सदस्यों इंडोनेशिया, मलेशिया, फिलीपींस, सिंगापुर और थाईलैंड द्वारा आसियान घोषणा (बैंकॉक घोषणा) पर हस्ताक्षर के साथ, 8 अगस्त 1967 को बैंकॉक में एसोसिएशन ऑफ साउथईस्ट एशियन नेशंस या आसियान की स्थापना की गई थी।

ब्रुनेई 7 जनवरी 1984 को आसियान में शामिल हुआ, उसके बाद 28 जुलाई 1995 को वियतनाम, 23 जुलाई 1997 को लाओस पीडीआर और म्यांमार, और 30 अप्रैल 1999 को कंबोडिया इसमें शामिल हुआ। अभी आसियान के दस सदस्य देश हैं।

error: Content is protected !!