साइबेरिया में अमन्या (Amnya) नामक दुनिया के सबसे प्राचीन किले की खोज

पुरातत्वविदों की एक टीम ने रूस के साइबेरिया के सुदूर इलाके में दुनिया के सबसे प्राचीन किले का पता लगाया है। अमन्या (Amnya) नाम का यह किला लगभग 8,000 साल पुराने बनाया गया था।

शोधकर्ताओं की टीम ने 2019 में अमन्या की दुर्ग वाली बस्ती में फील्डवर्क किया, जिसे यूरेशिया में सबसे उत्तरी पाषाण युग का किला कहा जाता है।

इसका निर्माण आखेटक और खाद्य संग्रह करने वाले मानव द्वारा किया गया था जो मानव के कृषि समाज के रूप में विकसित होने से पहले की बात है।

अब तक यही माना जाता रहा है कि मानव द्वारा कृषि को अपनाने के साथ अपनी रक्षा और सुरक्षा हेतु किलेबंद संरचना का निर्माण शुरू किया गया था।

अमन्या नाम का यह किला दो बस्ती समूहों अमन्या-1 और अमन्या-2 में फैला हुआ है। अमन्या नदी के किनारे रेतीले क्षेत्र पर यह किला है। रेडियोकार्बन डेटिंग से साइट के हजारों साल पुरानी होने की पुष्टि हुई।

प्रागैतिहासिक निवासी अमन्या नदी में मछली पकड़ते थे और हड्डी या पत्थर लगे भाले से हिरन आदि का शिकार करते थे।

error: Content is protected !!