रवनीत कौर- भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) की प्रथम महिला अध्यक्ष नियुक्त

केंद्रीय कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) ने रवनीत कौर (Ravneet Kaur) को एंटीट्रस्ट बॉडी, भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (Competition Commission of India: CCI) का अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति पांच साल की अवधि के लिए या 65 वर्ष की आयु प्राप्त करने की तारीख तक, जो भी पहले हो, के लिये की गयी है।  

प्रमुख बिंदु

वह CCI की पहली महिला अध्यक्ष हैं और साथ ही सेबी की अध्यक्ष माधबी पुरी बुच के बाद ‘आर्थिक विनियामक’ की भूमिका निभाने वाली दूसरी महिला हैं।

अक्टूबर 2022 में CCI के पूर्व अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता की सेवानिवृति के बाद से  CCI का कोई पूर्णकालिक अध्यक्ष नहीं रहा है। CCI सदस्य संगीता वर्मा अक्टूबर 2022 से अध्यक्ष के रूप में कार्य कर रही थीं।

रवनीत कौर 1988 बैच की पंजाब कैडर की आईएएस अधिकारी हैं।

कौर ने भारत पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष (2017-2019), औद्योगिक नीति और संवर्धन विभाग में संयुक्त सचिव (2015-2017) सहित कई प्रमुख पदों पर कार्य किया है।

error: Content is protected !!