मानवता के लिए गुलबेनकियन पुरस्कार 2024

आंध्र प्रदेश सामुदायिक प्रबंधित प्राकृतिक खेती (APCNF) ने मानवता के लिए गुलबेनकियन पुरस्कार  2024 जीता है।  APCNF सात साल पहले रायथु साधिकारा संस्था (RySS) के माध्यम से शुरू की गई  राज्य सरकार की एक पहल है।

मानवता के लिए गुलबेनकियन पुरस्कार (Gulbenkian Prize for Humanity), पुर्तगाल स्थित कैलौस्ट गुलबेंकियन फाउंडेशन (CGF) द्वारा स्थापित एक पुरस्कार है।

यह पुरस्कार वैश्विक खाद्य सुरक्षा, जलवायु लचीलापन और पारिस्थितिकी तंत्र संरक्षण में योगदान देने वाले व्यक्तियों और संगठनों को प्रतिवर्ष प्रदान किया जाता है।

APCNF ने इस वर्ष की एक मिलियन यूरो की पुरस्कार राशि दो अन्य लोगों-प्रसिद्ध मृदा वैज्ञानिक रतन लाल और मिस्र स्थित SEKEM के साथ साझा की है।

error: Content is protected !!