Einkorn Wheat: शोधकर्ताओं ने दुनिया की प्राचीनतम कृषि फसल (domesticated crop) की सीक्वेंसिंग तैयार की

शोधकर्ताओं की एक अंतरराष्ट्रीय टीम ने एन्कोर्न गेहूं/einkorn wheat (ट्रिटिकम मोनोकोकम) के संपूर्ण जीनोम की सिक्वेंसिंग की है।

एन्कोर्न गेहूं दुनिया की पहली ऐसी फसल है जिसकी मानव ने खेती (world’s first domesticated crop) की थी और इसके विकासवादी इतिहास का पता लगाने में सक्षम रहा है।

इस गेहूं की जीनोम और विकासवादी इतिहास नेचर जर्नल में प्रकाशित हुआ है।

ऐसा माना जाता है कि 12,000 साल पहले इसकी खेती की गई थी, इस तरह  एन्कोर्न गेहूं मनुष्यों द्वारा उगाई गई पहली फसल बनी।

जैसे-जैसे दुनिया भर में कृषि का प्रसार हुआ, लोगों ने इंकोर्न की जगह ब्रेड गेहूं का उपयोग करना शुरू कर दिया, जिसे उन्होंने बड़े अनाज के आकार और आसान थ्रेसिंग जैसी विशेषताओं कारण खेती करना उपयुक्त समझा।

हालांकि, सदियों की गहन खेती और चयन के दौरान, ब्रेड गेहूं ने सूखे, गर्मी और कीटों के प्रति अपनी प्राकृतिक प्रतिरोधक क्षमता खो दी है। ये वे गुण हैं जो इसे जलवायु परिवर्तन के मौजूदा खतरों के प्रति सहिष्णु बनाते हैं।

हालांकि, einkorn wheat इतनी गहन सेलेक्टिव ब्रीडिंग से नहीं गुजरा है, जिसका अर्थ है कि यह अपने कई  सहिष्णु गुणों को बरकरार रखे हुए है। ब्रेड गेहूं के विपरीत, इंकोर्न की जंगली और डॉमेस्टिकेटेड, दोनों प्रकार की किस्में अभी भी मौजूद हैं।

एन्कोर्न गेहूं के जीनोम की तुलना ब्रेड गेहूं, जिसकी 2018 में सफलतापूर्वक सिक्वेंसिंग की गयी थी, शोधकर्ता अब दोनों में बेमेल की तलाश कर सकते हैं, जो प्राचीन और आधुनिक गेहूं के अनाज के बीच भिन्न आनुवंशिक लक्षणों के संभावित लक्ष्यों को कम कर सकते हैं।

अध्ययन से पता चला है कि इंकोर्न का उपयोग ब्रेड गेहूं में लक्षणों को मैप करने के लिए किया जा सकता है।

शोधकर्ताओं ने पाया कि यूरोप और मध्य एशिया में इसकी आरंभिक खेती और कृषि प्रसार के बाद से इंकोर्न को कई बार हाइब्रिड रूप दिया गया है।

जीनोम का एक विस्तृत विश्लेषण मानव प्रवास और बस्ती की स्थापना के मानवशास्त्रीय अध्ययन में मदद कर सकता है।

error: Content is protected !!