Parhyale odian-समुद्री एम्फ़िपोड की एक नई प्रजाति

Representative image

ओडिशा के बेरहामपुर विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने भारत के पूर्वी तट पर एशिया के सबसे बड़े खारे पानी के लैगून चिल्का  से समुद्री एम्फ़िपोड (Marine amphipod) की एक नई प्रजाति की खोज की है।

यह जीनस परहयाले (Parhyale) का झींगा जैसा क्रस्टेशिया (crustacea) प्रजाति है। नई प्रजाति का नाम ओडिशा की मूल भाषा ओडिया के नाम पर परहयाले ओडियन (Parhyale odian) रखा गया है, क्योंकि इस प्रजाति को वहां प्राप्त किया गया था।

एम्फिपोड्स  में क्रस्टेशिया वर्ग का एक समूह शामिल है। इसमें ज्यादातर समुद्री और फ्रेश वाटर में प्राप्त होते हैं। हालाँकि कुछ प्रजातियाँ स्थलीय हैं, फिर भी उन्हें नम आवास की आवश्यकता होती है।

वास्तविक झींगा के समान होने के कारण इन स्थलीय प्रजातियों को कभी-कभी “लॉन झींगा” कहा जाता है।

एम्फ़िपोड समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र में एक महत्वपूर्ण समूह हैं और समुद्री खाद्य श्रृंखला में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

वे जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और तटीय पारिस्थितिक तंत्र के स्वास्थ्य का अध्ययन करने के लिए संकेतक के रूप में भी काम करते हैं।

क्रस्टेशियंस (Crustaceans) क्रस्टेशिया उप-संघ के अकशेरुकी जीव (invertebrate) हैं। इनमें केकड़े, लॉबस्टर मछलियाँ, झींगा (श्रिम्प), और वुड लाइस शामिल हैं।

error: Content is protected !!