वोल्टा बेसिन (Volta basin)

संयुक्त राष्ट्र मरुस्थलीकरण रोकथाम कन्वेंशन (UN Convention to Combat Desertification: UNCCD) की ‘ग्लोबल सूखा स्नैपशॉट 2023’ रिपोर्ट के अनुसार, वोल्टा तटीय देश (बेनिन, बुर्किना फासो, कोटे डी आइवर, घाना, माली और टोगो) वोल्टा बेसिन बाढ़ और सूखा प्रबंधन परियोजना में भाग ले रहे हैं।

यह एकीकृत बाढ़ और सूखा प्रबंधन रणनीतियों का पहला व्यापक और सीमा पार कार्यान्वयन है।

वोल्टा बेसिन (Volta basin) छह अफ्रीकी देशों के बीच साझा किया जाता है। ये हैं; बेनिन, बुर्किना फासो, कोटे डी आइवर, घाना, माली और टोगो

वोल्टा बेसिन का सबसे ऊपरी भाग माली में स्थित है, जहाँ यह देश के 1% से भी कम क्षेत्रफल पर स्थित है। बुर्किना फ़ासो का दो-तिहाई हिस्सा वोल्टा बेसिन के भीतर है।

ब्लैक वोल्टा (मोनहौन), रेड वोल्टा (नाज़िनॉन) और व्हाइट वोल्टा (नाकाम्बे) सभी के स्रोत बुर्किना फासो में हैं।

वोल्टा बेसिन अपने अपने हाई रिस्क और जल संबंधी आपदाओं के प्रति कम अनुकूली क्षमता के कारण पश्चिम अफ्रीका के सबसे खतरनाक क्षेत्रों में से एक है।

error: Content is protected !!