भारत-जापान ‘धर्म गार्जियन’ संयुक्त सैन्य अभ्यास

भारतीय सेना और जापान ग्राउंड सेल्फ डिफेंस फोर्स के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘धर्म गार्जियन’ (Dharma Guardian) का 5वां संस्करण राजस्थान के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में 25 फ़रवरी को शुरू हुआ। इस अभ्यास का आयोजन 25 फरवरी से 9 मार्च 2024 तक किया जा रहा है।

अभ्यास ‘धर्म गार्जियन’ एक वार्षिक सैन्य अभ्यास है और इसका बारी-बारी से आयोजन भारत और जापान में किया जाता है। भारतीय सेना दल का प्रतिनिधित्व राजपूताना राइफल्स की एक बटालियन द्वारा किया जा रहा है।

इस अभ्यास का उद्देश्य सैन्य सहयोग को बढ़ावा देना और संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अध्याय VII के अंतर्गत अर्ध-शहरी परिस्थितियों में संयुक्त अभियानों को पूरा करने के लिए संयुक्त क्षमताओं में वृद्धि करना है।

अभ्यास ‘धर्म गार्जियन’दोनों देशों को सामरिक ऑपरेशन करने की रणनीति, तकनीक और प्रक्रियाओं में अपने श्रेष्ठ उदाहरणों को साझा करने में सक्षम बनाएगा।

error: Content is protected !!