ऋषि सुनक- भारतीय मूल के प्रथम ब्रिटिश प्रधानमंत्री

Image credit: @ The Royal Family (Twitter)

ऋषि सुनक (Rishi Sunak) को 25 अक्टूबर को किंग चार्ल्स III द्वारा ब्रिटेन का 57वां प्रप्रधान मंत्री नियुक्त किया गया। श्री सुनक भारतीय मूल के प्रथम ब्रिटिश प्रधानमंत्री और प्रथम हिंदू ब्रिटिश प्रधानमंत्री भी हैं।

42 साल के सुनक बोरिस जॉनसन के समय वित्त मंत्री रह चुके हैं।

वह पिछले 210 वर्षों में सबसे कम उम्र के ब्रिटिश प्रधान मंत्री भी हैं। वह यूके में भारतीय मूल के पहले हिंदू प्रधान मंत्री भी हैं।

सुनक वर्ष 2015 से रिचमंड (यॉर्क) से कंजर्वेटिव पार्टी के सदस्य हैं।

सुनक का जन्म 12 मई 1980 को साउथेम्प्टन में भारतीय माता-पिता यशवीर और उषा सुनक के घर हुआ था। उनके दादा-दादी का जन्म ब्रिटिश भारत के पंजाब प्रांत में हुआ था।

उनके पिता यशवीर का जन्म और पालन-पोषण केन्या में हुआ था और उनकी माँ उषा का जन्म तंजानिया में हुआ था। वे 1960 के दशक में अपने बच्चों के साथ पूर्वी अफ्रीका से यूके चले आये थे।

सुनक ने विनचेस्टर कॉलेज में पढ़ाई की और 2001 में लिंकन कॉलेज, ऑक्सफोर्ड में दर्शनशास्त्र, राजनीति और अर्थशास्त्र (पीपीई) की पढ़ाई की। 42 वर्षीय सुनक ने 2006 में स्टैंडफोर्ड यूनिवर्सिटी से फुलब्राइट स्कॉलर के रूप में एमबीए भी किया।

यॉर्कशायर के सांसद सुनक ने 2009 में इंफोसिस के संस्थापक एनआर नारायण मूर्ति की बेटी अक्षता मूर्ति से शादी की और दोनों के दो बच्चे हैं।

सुनक ने 2001 और 2004 के बीच एक विश्लेषक के रूप में निवेश बैंक गोल्डमैन सैक्स के लिए काम किया। उन्हें अक्टूबर 2014 में रिचमंड (यॉर्क्स) के लिए कंजर्वेटिव उम्मीदवार के रूप में चुना गया था।

वर्ष 2019 में, उन्हें बोरिस जॉनसन द्वारा ट्रेजरी का मुख्य सचिव नियुक्त किया गया और प्रिवी काउंसिल के सदस्य भी बने। वर्ष 2019 के आम चुनाव में उन्हें फिर से चुना गया।

error: Content is protected !!