भारत और मॉरीशस के प्रधानमंत्रियों ने अगालेगा द्वीप पर नई हवाई पट्टी का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मॉरीशस के प्रधानमंत्री श्री प्रविंद जगन्नाथ 29 फरवरी 2024 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मॉरीशस के अगालेगा द्वीप (Agalga Island) में छह सामुदायिक विकास परियोजनाओं के साथ-साथ नई हवाई पट्टी और सेंट जेम्स जेट्टी का संयुक्त रूप से उद्घाटन किया।

ये परियोजनाएं मॉरीशस के मुख्य क्षेत्र और अगालेगा द्वीप के बीच बेहतर संपर्क की आवश्यकता को पूरा करेंगी, समुद्री सुरक्षा को मजबूत करेंगी और सामाजिक-आर्थिक विकास को प्रोत्साहन प्रदान करेंगी।  

अगालेगा पश्चिमी हिंद महासागर में है। मॉरीशस के अगालेगा में दो द्वीप शामिल हैं – मुख्य उत्तरी द्वीप, और छोटा दक्षिण द्वीप।

यह  मॉरीशस की राजधानी पोर्ट लुइस से 1,100 किमी उत्तर में और मालदीव की राजधानी माले से 2,500 किमी दक्षिण पश्चिम में स्थित है।

एडवांस हवाई पट्टी और जेटी प्रमुख सामरिक परियोजनाएं हैं जो हिंद महासागर में भारत की पहुंच का विस्तार करने में मदद कर सकती हैं।

अगालेगा से संचालित होकर, भारतीय नौसेना के लंबी दूरी के विमान पश्चिमी और दक्षिणी हिंद महासागर और अफ्रीका के पूर्वी और दक्षिणी तट पर नजर रखने में सक्षम होंगे। 

error: Content is protected !!