आदि शौर्य कार्यक्रम का समापन

केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री श्री अर्जुन मुंडा ने 25 जनवरी को नई दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में आदि शौर्य पर्व (Aadi Shaurya – Parv Parakram ka) के समापन दिवस की शोभा बढ़ाई।

जनजातीय कार्य मंत्रालय ने रक्षा मंत्रालय और भारतीय तटरक्षक बल के साथ समग्र साझेदारी में “आदि शौर्य – पर्व पराक्रम का” आयोजन के दूसरे दिन को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 126वीं जन्म जयंती (पराक्रम दिवस) को समर्पित किया गया।

मध्य प्रदेश, केरल, अरुणाचल प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, राजस्थान, झारखंड, लद्दाख और अन्य राज्यों के जनजातीय नृत्य मंडलों ने मंत्रमुग्ध कर देने वाले जोशपूर्ण नृत्यों का प्रदर्शन किया।

स्टेडियम में उपस्थित दर्शक हिमाचल प्रदेश के गद्दी नाटी, गुजरात के सिद्धि धमाल, लद्दाख के बाल्टी नृत्य शैली, जम्मू और कश्मीर के मंघो नृत्य, पश्चिम बंगाल के पुरुलिया छाऊ तथा कई अन्य उत्कृष्ट नृत्य विधाओं के साक्षी बने।

error: Content is protected !!