अड्डू रिक्लेमेशन एंड शोर प्रोटेक्शन प्रोजेक्ट

भारत और मालदीव ने 11 अगस्त 2024 को अड्डू शहर में नई दिल्ली द्वारा वित्त पोषित बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन किया।

अड्डू रिक्लेमेशन एंड शोर प्रोटेक्शन प्रोजेक्ट (Addu Reclamation and Shore Protection Project) और 4-लेन डेटोर लिंक रोड परियोजना को भारत सरकार द्वारा EXIM बैंक की लाइन ऑफ क्रेडिट के तहत सुविधा प्रदान की गई थी।

परियोजनाओं को इबू सोलिह की सरकार के दौरान लॉन्च किया गया था।

मालदीव की अपनी यात्रा के दौरान, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि मालदीव हिंद महासागर क्षेत्र में भारत का एक प्रमुख भागीदार है और दोनों देश अपने सहयोग को आधुनिक साझेदारी में बदलने की आकांक्षा रखते हैं।

भारत ने अड्डू को रीजनल हब  के रूप में विकसित करने के लिए एक स्थायी तरीका खोजने के लिए अड्डू रिक्लेमेशन एंड शोर प्रोटेक्शन प्रोजेक्ट पर मालदीव सरकार के साथ भागीदारी की है। इस साल की शुरुआत में समुद्र से 184 हेक्टेयर भूमि रिक्लेम यानी प्राप्त किया गया।

error: Content is protected !!