मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतेह अल सिसी गणतंत्र दिवस समारोह 2023 के मुख्य अतिथि होंगे

File Image

मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतेह अल सिसी (Abdel Fateh el­ Sisi) जनवरी 2023 में भारत के गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि (chief guest at the Republic Day celebrations) होंगे।

भारत-मिस्र संबंध

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अक्टूबर 2022 में मिस्र का दौरा किया था जब उन्होंने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और श्री सिसी के बीच “बहुत अच्छे व्यक्तिगत संबंध” का उल्लेख किया था।

मिस्र और भारत 1950 के दशक के दौरान अंतरराष्ट्रीय मामलों में गुटनिरपेक्ष आंदोलन के संस्थापक सदस्य थे और मिस्र के नेताओं ने पारंपरिक रूप से नई दिल्ली के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध बनाए रखे हैं।

अल सिसी ने 2015 में 26 से 29 अक्टूबर तक अफ्रीका के अन्य राष्ट्राध्यक्षों और सरकारों के साथ भारत-अफ्रीका फोरम शिखर सम्मेलन में भाग लिया था।

दोनों देश हरित ऊर्जा जैसी नई पहलों के माध्यम से एक विश्वसनीय द्विपक्षीय संबंध का पुनर्निर्माण कर रहे हैं। जुलाई 2022 में, मिस्र ने स्वेज नहर आर्थिक क्षेत्र में एक स्वच्छ हाइड्रोजन फैसिलिटी का निर्माण करने के लि 8 अरब डॉलर के लिए भारत की रिन्यू पावर के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया था। अबू धाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी और गोल्डमैन सैक्स द्वारा समर्थित भारतीय कम्पनी रिन्यू पावर से मिस्र की फैसिलिटी में सालाना 2,20,000 टन स्वच्छ ईंधन का उत्पादन करने की उम्मीद है।

बता दें कि भारत ने अपनी प्रेसीडेंसी में होने वाले वर्ष 2023 के G20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए मिस्र, बांग्लादेश, संयुक्त अरब अमीरात, मॉरीशस, नीदरलैंड, नाइजीरिया, ओमान, सिंगापुर और स्पेन को अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया है।

error: Content is protected !!