खासी सेनानी यू तिरोत सिंह की प्रतिमा का ढाका में अनावरण किया गया

लगभग 200 साल पहले ब्रिटिश उपनिवेशवाद के खिलाफ विद्रोह करने वाले खासी हिल्स के स्वतंत्रता सेनानी यू तिरोत सिंह (U Tirot Sing) की प्रतिमा का इंदिरा गांधी सांस्कृतिक केंद्र, ढाका में अनावरण किया गया।

तिरोत सिंह, एक आदिवासी नेता थे, जिन्हें मेघालय की ‘खासी पहाड़ियों के नायक’ के रूप में जाना जाता है और ब्रिटिश उपनिवेशवादियों के खिलाफ उनके वीरतापूर्ण संघर्ष के कारण उनकी जीवन कहानी कई लोगों के लिए एक गाथा और प्रेरणा बन गई है।

तिरोत सिंह ने 8 अप्रैल, 1829 को औपनिवेशिक ताकतों पर हमले का नेतृत्व किया। उन्होंने खासी पहाड़ियों से होकर गुवाहाटी को सिलहट से जोड़ने वाली सड़क निर्माण के बहाने खासी पहाड़ियों पर नियंत्रण करने के अंग्रेजों के मंसूबों को भांप लिया।

चार साल बाद आंग्ल-खासी युद्ध के बाद तिरोत सिंह को पकड़ लिया गया और 17 जुलाई, 1835 को एक राजनीतिक कैदी के रूप में ढाका में उनकी मृत्यु हो गई।

error: Content is protected !!