संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण

भारत के विदेश मंत्री श्री एस. जयशंकर ने 14 दिसंबर को संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय के परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा (statue of Mahatma Gandhi at UN) का अनावरण किया। इस अवसर पर संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस और संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा काम्बोज मौजूद थीं।

संयुक्त राष्ट्र को भारत की ओर से एक उपहार के तौर दी गयी यह पहली गांधी मूर्ति है जिसे संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में स्थापित किया गया है।

गौरतलब है कि यह प्रतिमा प्रसिद्ध भारतीय मूर्तिकार पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित राम सुतार द्वारा बनाई गई है, जिन्होंने गुजरात में ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ को भी डिजाइन किया है।

संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में प्रदर्शन के लिए भारत की ओर से एकमात्र अन्य उपहार ‘सूर्य’ देवता की 11वीं शताब्दी की काले पत्थर की मूर्ति है, जिसे 26 जुलाई, 1982 को उपहार दिया गया था।

सूर्य की मूर्ति पाल काल के समय की है और यह वर्तमान में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय सम्मेलन भवन में प्रदर्शित है। तत्कालीन प्रधान मंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी ने संयुक्त राष्ट्र को उपहार के रूप में सूर्य की मूर्ति प्रदान की थीं

न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में विदेश मंत्री एस जयशंकर की उपस्थिति में महात्मा गांधी की एक प्रतिमा के अनावरण के एक दिन बाद, संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने ट्वीट किया कि यह “गांधी द्वारा समर्थित मूल्यों की याद दिलाने के रूप में काम करेगा”। “महात्मा गांधी शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व, गैर-भेदभाव और बहुलवाद के पैरोकार थे। संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में स्थित नया इंस्टालेशन उन मूल्यों की याद दिलाता है जिनका गांधी ने समर्थन किया और जिनके प्रति हमें प्रतिबद्ध रहना चाहिए।’

error: Content is protected !!