राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड की स्थायी समिति (SC-NBWL

केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव की अध्यक्षता में राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड की स्थायी समिति (SC-NBWL) की 88वीं बैठक नई दिल्ली में आयोजित की गई।

स्थायी समिति (SC-NBWL) के बारे में:

  • कानूनी स्थिति: यह वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 के तहत गठित एक सांविधिक निकाय (Statutory body) है।
  • जनादेश (Mandate): इसे वन्यजीवों और वनों के संरक्षण और सुरक्षा से संबंधित मामलों पर सरकार को सलाह देने का कार्य सौंपा गया है।
  • संतुलित विकास: इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि संरक्षित क्षेत्रों (Protected Areas) के भीतर और आसपास विकास गतिविधियाँ संतुलित और टिकाऊ (Sustainable) तरीके से संचालित की जाएं।
error: Content is protected !!