इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2023

प्रधान मंत्री ने 27 अक्टूबर को नई दिल्ली के भारत मंडपम में इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2023 के 7वें संस्करण का उद्घाटन किया। इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC) 27 से 29 अक्टूबर 2023 तक आयोजित होने वाला एशिया का सबसे बड़ा दूरसंचार, मीडिया और प्रौद्योगिकी मंच है।

‘ग्लोबल डिजिटल इनोवेशन’ थीम के साथ। IMC 2023 का लक्ष्य अत्याधुनिक प्रौद्योगिकियों के प्रमुख डेवलपर, निर्माता और निर्यातक के रूप में भारत की स्थिति को मजबूत करना है।

100 5G लैब पहल

प्रधान मंत्री ने नई दिल्ली में इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2023 (IMC) के 7वें संस्करण का वर्चुअल उद्घाटन करते हुए देश भर के शैक्षणिक संस्थानों को 100 ‘5जी यूज़ केस लैब्स’ से सम्मानित किया था।

‘100 5G लैब पहल’ (100 5G labs initiative), 5G उपयोगों के विकास को प्रोत्साहित करके 5जी तकनीक से जुड़े अवसरों को साकार करने का एक प्रयास है जो भारत की अनूठी जरूरतों के साथ-साथ वैश्विक मांगों को भी पूरा करता है।

यह अनूठी पहल शिक्षा, कृषि, स्वास्थ्य, बिजली, परिवहन जैसे विभिन्न सामाजिक-आर्थिक क्षेत्रों में नवाचार को बढ़ावा देगी और देश को 5G तकनीक के उपयोग में सबसे आगे ले जाएगी।

error: Content is protected !!