68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के विजेताओं की पूरी सूची

68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों (68th National Film Awards) की जूरी ने साल 2020 के विजेताओं की घोषणा 22 जुलाई को कर दी है। इन पुरस्कारों की घोषणा गैर-फीचर जूरी के अध्यक्ष श्री चित्रार्थ सिंह, सिनेमा पर सर्वश्रेष्ठ लेखन जूरी के अध्यक्ष श्री अनंत विजय, और फीचर फिल्म जूरी (सदस्य- केंद्रीय पैनल) के श्री धर्म गुलाटी द्वारा सूचना और प्रसारण मंत्रालय की अतिरिक्त सचिव श्रीमती नीरजा शेखर की उपस्थिति में की गई। मध्य प्रदेश ने फिल्मों के लिए सर्वाधिक अनुकूल राज्य यानी मोस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट का पुरस्कार जीता है।

तमिल फिल्म सूरराई पोट्रू (Soorarai Pottru) को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का अवॉर्ड मिला है। वहीं, सर्वश्रेष्ठ हिंदी फीचर फिल्म का अवॉर्ड मृदुल तुलसीदास की फिल्म तुलसीदास जूनियर को दिया गया। सूरराई पोट्रू के एक्टर सूर्या (Suriya) और अजय देवगन को फिल्म तान्हाजी द अनसंग वॉरियर के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अवॉर्ड संयुक्त रूप से मिला है। तान्हाजी द अनसंग वॉरियर को बेस्ट फिल्म इन होलसम एंटरटेनमेंट का अवॉर्ड मिला है। इसके अलावा फिल्म साइना के लिए मनोज मुंतशिर को बेस्ट लिरिक्स का अवॉर्ड मिला। सूरराई पोट्रू की अभिनेत्री अपर्णा बालामुरली को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला है। मलायलम फिल्म ए.के.अयप्पन कोशियम के लिए दिवंगत डायरेक्टर सच्चिदानंदन के.आर को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार मरणोपरांत दिया गया।

68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के विजेताओं की पूरी सूची

फिल्मों के लिए सर्वाधिक अनुकूल राज्यः मध्य प्रदेश

बेस्ट फीचर फिल्म – सूरराई पोट्रू (तमिल फिल्म)

बेस्ट एक्ट्रेस – अपर्णा बालामुरली (सूरराई पोट्रू)

बेस्ट एक्‍टर – अजय देवगन (तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर), सूर्या (सूरराई पोट्रू )

बेस्टर मेल प्लेबैक सिंगर – राहुल देशपांडे (मी वसंतराव)

बेस्टर फीमेल प्लेबैक सिंगर – नचम्मा (ए.के.अयप्पन कोशियम)

बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर – बिजू मेनन (ए.के.अयप्पन कोशियम)

बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस – लक्ष्मी प्रिया चंद्रमौली (सिवरंजमनियम इन्नम सिले पेंगल्लम)

बेस्ट डायरेक्टर – सच्चिदानंदन के.आर (ए.के.अयप्पन कोशियम)

बेस्ट एक्शन एंड डायरेक्शन- राजशेखर, माफिया सासी और सुप्रीम सुंदर (ए.के.अयप्पन कोशियम)

बेस्ट कोरियोग्राफर- संध्या राजू (नाट्यम, तेलुगु)

बेस्ट लिरिक्स- मनोज मुतंशिर (साइना)

बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन- थमन एस (अला वेकेंटापुर्रामुल्लू)

बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइनर- नचिकेत बर्वे और महेश शेर्ला (तान्हाजी द अनसंग वॉरियर)

बेस्ट स्क्रीनप्लो (ऑरिजनल)- शालिनी ऊषा नायर और सुधा कोंगारा (सूरराई पोट्रू )

सर्वश्रेष्ठ बंगाली फिल्म – अविजात्रिक

सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म – तुलसीदास जूनियर

सर्वश्रेष्ठ कन्नड़ फिल्म – डोलू

सर्वश्रेष्ठ मराठी फिल्म – गोष्ठा एका पैठानाची

सर्वश्रेष्ठ तमिल फिल्म – शिवरंजनियम इन्नुम सिला पैंगुल्लमट

सर्वश्रेष्ठ तेलुगु फिल्म – कलर फोटो

सर्वश्रेष्ठ असामी फिल्म – ब्रिज

सर्वश्रेष्ठ मलायलम फिल्म – थिंकड़युवा निश्चियम

सर्वश्रेष्ठ हरियाणवी फिल्म – दादा लखमी

सर्वश्रेष्ठ तुलु फिल्म – जितिगे

 GS टाइम्स UPSC प्रीलिम्स (PT) करेंट अफेयर्स  डेली ऑनलाइन अभ्यास  (टेस्ट) के लिए यहाँ क्लिक करें  

यूपीपीसीएस, बीपीएससी, आरपीएससी, जेपीएससी, एमपीपीएससी पीटी परीक्षा के लिए दैनिक करंट अफेयर्स क्विज यहां क्लिक करें

MORE THAN 30 QUESTIONS FORM GS TIMES UPSC 2022 PRELIMS CURRENT AFFAIRS DAILY TEST

error: Content is protected !!