भारत NCX 2023: राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा अभ्यास

भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार श्री अजय कुमार सूद ने 10 अक्टूबर 2023 को ‘भारत एनसीएक्स 2023’ (Bharat NCX 2023) का उद्घाटन किया।

राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा अभ्यास 2023, ‘भारत NCX 2023’ का यह दूसरा संस्करण सरकारी/महत्वपूर्ण क्षेत्र के संगठनों के वरिष्ठ प्रबंधन और सार्वजनिक और निजी एजेंसियों के तकनीकी कर्मियों को प्रशिक्षित करने के उद्देश्य से 09 से 20 अक्टूबर 2023 तक आयोजित किया जाएगा।

इस अभ्यास में समकालीन साइबर खतरों और साइबर घटनाओं से निपटने और रिस्पांस पर बल दिया जाएगा।

इस कार्यक्रम का संचालन भारत सरकार के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय (एनएससीएस) द्वारा राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय (आरआरयू) के साथ रणनीतिक साझेदारी में किया जा रहा है।

भारत NCX इंडिया स्ट्रेटेजिक लीडर्स को साइबर खतरों को बेहतर ढंग से समझने, तैयारी का आकलन करने और साइबर संकट प्रबंधन और सहयोग के लिए कौशल विकसित करने में मदद करेगा। इससे साइबर सुरक्षा कौशल, टीम वर्क, योजना, संचार, आलोचनात्मक सोच और निर्णय लेने की प्रक्रिया के विकास और परीक्षण में भी मदद मिलेगी।

error: Content is protected !!