29वां एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (APEC) सम्मेलन बैंकाक 2022

एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (APEC) की 21 सदस्यीय अर्थव्यवस्थाओं के नेताओं और शासनाध्यक्षों  की 29वीं बैठक थाईलैंड की राजधानी बैंकाक में 18-19 नवंबर को संपन्न हुई।  

सदस्य देशों ने यूक्रेन पर रूस के युद्ध की समाप्ति का आह्वान किया और क्षेत्र की अर्थव्यवस्थाओं को सतत विकास की ओर ले जाने का वचन दिया।

मेजबान थाईलैंड ने एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग मंच के 21 सदस्यों के बीच मतभेद  को पाटने के लिए बीच का रास्ता निकाला और  अधिकांश सदस्यों द्वारा युद्ध की निंदा किये जाने का उल्लेख घोषणापत्र करवाने में सफल रहा।

बता दें कि रूस और पश्चिम देशों के बीच तनाव के बीच, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने G20 या APEC शिखर सम्मेलन में भाग नहीं लिया। रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव बाली गए और उप प्रधान मंत्री आंद्रेई बेलौसोव APEC बैंकॉक में शामिल हुए।

APEC के बारे में

APEC आर्थिक एकीकरण को बढ़ावा देने के लिए 1989 में स्थापित एक क्षेत्रीय आर्थिक मंच है।

एक समूह के रूप में, यह वैश्विक आबादी का 38%, सकल घरेलू उत्पाद का 62% और व्यापार का 48% का प्रतिनिधित्व करता है।

APEC के 21 सदस्य हैं: ऑस्ट्रेलिया, ब्रुनेई, कनाडा, चिली, चीन, हांगकांग, इंडोनेशिया, जापान, दक्षिण कोरिया, मलेशिया, मैक्सिको, न्यूजीलैंड, पापुआ न्यू गिनी, पेरू, फिलीपींस, रूस, सिंगापुर, ताइवान, थाईलैंड, संयुक्त राज्य अमेरिका और वियतनाम।   

error: Content is protected !!