भारत- अमेरिका “युद्ध अभ्यास-2024”

भारत-संयुक्त राज्य अमेरिका संयुक्त सैन्य अभ्यास “युद्ध अभ्यास-2024 (Exercise YUDH ABHYAS-2024)” नौ सितंबर को राजस्थान के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में विदेशी प्रशिक्षण नोड में शुरू हुआ। यह द्विपक्षीय “युद्ध अभ्यास” का 20वां संस्करण है।

यह अभ्यास 9 से 22 सितंबर 2024 तक आयोजित किया जा रहा हिअ। “युद्ध अभ्यास” वर्ष 2004 से भारत और अमेरिका में बारी-बारी से प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता रहा है।

600 कर्मियों वाली भारतीय सेना की टुकड़ी का प्रतिनिधित्व राजपूत रेजिमेंट की एक बटालियन के साथ-साथ अन्य हथियारों और सेवाओं के कर्मियों द्वारा कर रहा है।

अमेरिकी सेना की अलास्का स्थित 11वीं एयरबोर्न डिवीजन की 1-24 बटालियन के सैनिक अमेरिकी दल का प्रतिनिधित्व कर रहा है।

इस संयुक्त अभ्यास का उद्देश्य संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अध्याय VII के तहत उप-पारंपरिक परिदृश्य में आतंकवाद विरोधी अभियान चलाने के लिए दोनों पक्षों की संयुक्त सैन्य क्षमता को बढ़ाना है।

इस अभ्यास में अर्ध-रेगिस्तानी वातावरण में संचालन पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है।

error: Content is protected !!