Exercise MAITREE 2024: भारत-थाईलैंड का संयुक्त सैन्य अभ्यास

भारतीय सेना की टुकड़ी थाईलैंड के टाक प्रांत के फोर्ट वाचिराप्राकन में 1 से 15 जुलाई तक आयोजित भारत-थाईलैंड संयुक्त सैन्य अभ्यास मैत्री (Exercise MAITREE ) के 13वें संस्करण में भाग ले रही है।

अभ्यास मैत्री का उद्देश्य भारत और थाईलैंड के बीच सैन्य सहयोग को बढ़ावा देना है।

यह अभ्यास संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अध्याय VII के तहत जंगल और शहरी वातावरण में घुसपैठ और आतंकवादियों के खिलाफ अभियानों को अंजाम देने में संयुक्त क्षमताओं को बढ़ाएगा।

इस अभ्यास में उच्च स्तर की शारीरिक फिटनेस, संयुक्त योजना और संयुक्त सामरिक अभ्यास पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

अभ्यास मैत्री दोनों पक्षों को संयुक्त अभियानों के संचालन के लिए रणनीति, तकनीक और प्रक्रियाओं में अपनी बेस्ट प्रैक्टिसेज को साझा करने में सक्षम करेगा।

यह अभ्यास दोनों देशों के सैनिकों के बीच संचालन में सहयोग और सौहार्द के विकास में मदद करेगा।

इसी अभ्यास का पिछला संस्करण सितंबर 2019 में मेघालय के उमरोई में आयोजित किया गया था।

error: Content is protected !!