सौरमंडल के पांच ग्रह ‘विशेष’ क्रम में दिखाई दिए

एक शानदार खगोलीय घटना के तहत एक वर्ष में, पांच ग्रह – बुध, शुक्र, मंगल, बृहस्पति और शनि – 24 जून 2022 को अर्धचंद्र आकार में एक लाइन में सूर्य से दूरी के आधार पर एक ही समय दिखाई दिए। ये पांचों ग्रह “क्षितिज के करीब से फैले मोतियों की एक स्ट्रिंग की तरह” दिखाई दिए।

पिछली बार इन ग्रहों को एक साथ और एक ही रेखा में और एक बार लगभग 20 साल पहले, 2004 में दिखा था और फिर यह 2040 में दिखेगा।

यह दुर्लभ है क्योंकि सभी ग्रहों में सूर्य की अलग-अलग कक्षाएँ हैं।

सूर्य के सबसे निकटतम ग्रह के रूप में बुध, सूर्य की परिक्रमा केवल 88 दिनों में सबसे कम समय में करता है।

बुध के बाद शुक्र है, जो परिक्रमा करने में लगभग 225 दिन लेते हैं।

अगली पंक्ति में पृथ्वी है, जो परिक्रमा करने में लगभग औसतन 365 दिन लेते हैं और मंगल को 687 दिन लगते हैं।

बृहस्पति को 12 साल लगते हैं और शनि को सूर्य की परिक्रमा करने में 29 साल लगते हैं।

ये ग्रह जून 2022 में सूर्य से उनकी दूरी के क्रम में बाएं से दाएं दिखाई दिए: इसका मतलब है कि बुध से शुरू होकर (सूर्य से औसतन 58 मिलियन किलोमीटर या 36 मिलियन मील) और शनि तक ( औसतन 1.4 बिलियन किलोमीटर या सूर्य से 886 मिलियन मील) तक ये लाइन में रहे।

ये सभी अलग-अलग गति से परिक्रमा कर रहे हैं। और वे अलग-अलग गति से घूमते हैं और उनकी कक्षाओं का आकार भी थोड़ा अलग होता है। इसलये इन्हें एक साथ और एक ही समय में एक रेखा में देखना दुर्लभ परिघटना थी।

 GS टाइम्स UPSC प्रीलिम्स (PT) करेंट अफेयर्स  डेली ऑनलाइन अभ्यास  (टेस्ट) के लिए यहाँ क्लिक करें  

यूपीपीसीएस, बीपीएससी, आरपीएससी, जेपीएससी, एमपीपीएससी पीटी परीक्षा के लिए दैनिक करंट अफेयर्स क्विज यहां क्लिक करें

MORE THAN 30 QUESTIONS FORM GS TIMES UPSC 2022 PRELIMS CURRENT AFFAIRS DAILY TEST

error: Content is protected !!