समुद्री अभ्यास 2022 (IMEX-22)

हिंद महासागर नौसेना संगोष्ठी (IONS) समुद्री अभ्यास 2022 (IMEX-22) का पहला संस्करण 26 से 30 मार्च 2022 तक गोवा और अरब सागर में आयोजित किया गया।

  • इस अभ्यास का उद्देश्य सदस्य देशों की नौसेनाओं के बीच मानवीय सहायता और आपदा राहत (HADR) अभियानों में पारस्परिकता को बढ़ाने के साथ ही मानक संचालन प्रक्रियाओं को मजबूत करना है।
  • इस अभ्यास में IONS के 25 सदस्य देशों में से 15 ने हिस्सा लिया। हिंद महासागर नौसेना संगोष्ठी (आईओएनएस) की स्थापना 2007 में की गई थी।
  • यह हिंद महासागर क्षेत्र के तटवर्ती देशों की नौसेनाओं के बीच सहयोग और सहभागिता का एक प्रमुख मंच है। इस फोरम ने हिंद महासागर क्षेत्र में क्षेत्रीय समुद्री मुद्दों पर चर्चा का अवसर उपलब्ध कराया, मैत्रीपूर्ण संबंधों को बढ़ावा दिया और समुद्री सुरक्षा सहयोग में उल्लेखनीय सुधार किया है।
  • IMEX-22के तहत 26 से 27 मार्च 2022 तक गोवा के मोरमुगाओ बंदरगाह पर बंदरगाह चरण और इसके बाद 28 से 30 मार्च 2022 तक अरब सागर में समुद्री चरण आयोजित हुआ।
  • इस अभ्यास में बांग्लादेश, फ्रांस, भारत और ईरान की नौसेनाओं के युद्धपोत, समुद्री टोही विमान और हेलिकॉप्टर शामिल हुए। आईओएनएस के 15 सदस्य नौसेनाओं, जिसमें ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, फ्रांस, भारत, इंडोनेशिया, मालदीव, मॉरीशस, मोजाम्बिक, ओमान, कतर, सिंगापुर, श्रीलंका, थाईलैंड, यूएई और यूके शामिल हैं, के 22 पर्यवेक्षकों ने भी अभ्यास में हिस्सा लिया।

GS टाइम्स UPSC प्रीलिम्स (PT) करेंट अफेयर्स, पर्यावरण और टर्म्स आधारित दैनिक ऑनलाइन टेस्ट के लिए यहाँ क्लिक करें  

यूपीपीसीएस, बीपीएससी, आरपीएससी, जेपीएससी, एमपीपीएससी पीटी परीक्षा के लिए दैनिक करंट अफेयर्स क्विज यहां क्लिक करें

JOIN GS TIMES IAS(UPSC) PRELIMS 365/15 ONLINE TEST SERIES GS-1 HINDI AND ENGLISH

error: Content is protected !!