संगाई महोत्सव 2022

मणिपुर सरकार इस बार संगाई महोत्सव 2022 (Sangai Festival 2022) को भव्य तरीके से आयोजित करने की योजना बना रही है। राज्य उत्सव आमतौर पर हर साल नवंबर में पर्यटकों को आकर्षित करने और बाहरी लोगों के लिए मणिपुर के पर्यावरण पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया जाता है।

शुरुआत में, उत्सव का आयोजन केवल इंफाल में किया गया था जिसे आगे अन्य स्थानों पर विस्तारित किया गया है।

इस वर्ष, उत्सव का आयोजन मोइरांग शहर में हाल ही में स्थापित संगाई एथनिक पार्क (Sangai Ethnic Park) में किया जाएगा जो कि केईबुल लामजाओ राष्ट्रीय उद्यान (Keibul Lamjao National Park) के पास है जो एंडेंजर्ड संगाई हिरण (Curvus eldi eldi) का हैबिटैट है।

इसके अलावा, संगाई महोत्सव खुगा और बेहियांग में आयोजित किया जाएगा जहां मणिपुर दक्षिणी सांस्कृतिक केंद्र (Manipur Southern Cultural Centre) का निर्माण किया जा रहा है।

पिछले साल सांगई महोत्सव के हिस्से के रूप में माओ में चेरी ब्लॉसम फेस्टिवल (Cherry Blossom Festival ) का भी आयोजन किया गया था।

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने संगाई एथनिक पार्क का निरीक्षण किया जो मुख्य आयोजन स्थल के रूप में संगई महोत्सव 2022 की मेजबानी करेगा।

राज्य के विभिन्न आदिवासी समूहों का प्रतिनिधित्व करने वाली झोपड़ियां एथनिक पार्क में स्थापित की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार ने इस साल संगाई महोत्सव में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को आमंत्रित किया है।

एथनिक पार्क के लिए साइट का चयन क्षेत्र की उपयुक्तता और संगाई (ब्रो एंटीलर्ड हिरण) के हैबिटैट स्थान के निकट किया गया है।

error: Content is protected !!