वोल्कर तुर्क को मानवाधिकार के लिए संयुक्त राष्ट्र का अगला उच्चायुक्त नियुक्त किया गया

ऑस्ट्रिया के वोल्कर तुर्क (Volker Turk) को संयुक्त राष्ट्र मानव अधिकार उच्चायुक्त कार्यालय (Office of the High Commissioner for Human Rights: OHCHR) का उच्चायुक्त नियुक्त किया गया है।

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने महासभा की मंजूरी के बाद तुर्क को इस पद पर नियुक्त किया।

नया उच्चायुक्त वर्तमान में संयुक्त राष्ट्र के कार्यकारी कार्यालय में एक अवर महासचिव के रूप में वैश्विक नीति कार्य का समन्वय कर रहे हैं। इससे पहले, वह जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी आयोग में सुरक्षा के लिए सहायक उच्चायुक्त थे, जहां उन्होंने शरणार्थियों पर ऐतिहासिक ग्लोबल कॉम्पैक्ट के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

वोल्कर तुर्क, चिली की मिशेल बैशलेट का स्थान लेंगे।

संयुक्त राष्ट्र मानव अधिकार उच्चायुक्त कार्यालय (OHCHR)

संयुक्त राष्ट्र महासभा ने दिसंबर 1993 में अपने संकल्प 48/141 के माध्यम से मानवाधिकारों के लिए उच्चायुक्त के कार्यालय की स्थापना की, जिसमें इसके मैंडेट का भी विवरण है।

मानवाधिकार के लिए उच्चायुक्त संयुक्त राष्ट्र का प्रमुख मानवाधिकार अधिकारी है।

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त महासचिव के प्रति जवाबदेह है और OHCHR की सभी गतिविधियों के साथ-साथ इसके प्रशासन के लिए भी जिम्मेदार है।

error: Content is protected !!