विश्व वन स्थिति रिपोर्ट 2022 (SOFO 2022)

Image credit: flickr

विश्व वन स्थिति रिपोर्ट 2022/स्टेट ऑफ़ द वर्ल्ड फारेस्ट (State of the World’s Forests: SOFO 2022) को संयुक्त राष्ट्र खाद्य और कृषि संगठन (FAO) द्वारा 2 मई, 2022 को जारी की गई। यह रिपोर्ट कोरिया के सियोल में आयोजित 15 वें विश्व वानिकी कांग्रेस (XV World Forestry Congress) के पहले दिन जारी की गई । यह कांग्रेस 2 से 6 मई तक आयोजित हो रही है। यह कांग्रेस एफएओ द्वारा सह-प्रायोजित है।

स्टेट ऑफ़ द वर्ल्ड फारेस्ट 2022 की प्रमुख विशेषताएं

  • रिपोर्ट के अनुसार, वन पृथ्वी की 31 प्रतिशत भूमि को आच्छादित करते हैं, लेकिन हाल के वर्षों में प्रति वर्ष लगभग 10 मिलियन हेक्टेयर कम हो रहे हैं। यह 68 प्रतिशत स्तनपायी प्रजातियों, 75 प्रतिशत पक्षी प्रजातियों और 80 प्रतिशत उभयचर प्रजातियों के लिए गंभीर खतरा पैदा करता है जो जंगलों में रहते हैं।
  • दुनिया ने पिछले 30 वर्षों में अपने कुल वन क्षेत्र का लगभग 10.34 प्रतिशत यानी 420 मिलियन हेक्टेयर (mha) खो दिया है।
  • रिपोर्ट में कहा गया है कि हालांकि वनों की कटाई की दर में गिरावट आ रही है, लेकिन 2015 और 2020 के बीच हर साल 10 मिलियन हेक्टेयर वन नष्ट हो गए।
  • रिपोर्ट का कहना है कि जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए पेड़ और जंगल प्रमुख साधन हैं। वनों में 662 बिलियन टन कार्बन होता है, जो मिट्टी और वनस्पति में वैश्विक कार्बन स्टॉक के आधे से अधिक है।
  • वन क्षेत्र में निरंतर कमी के बावजूद, पुनर्वनीकरण, बेहतर वन प्रबंधन और अन्य कारकों के कारण 2011-2020 में उत्सर्जित कार्बन की तुलना में अधिक कार्बन अवशोषित किया।
  • यह अनुमान लगाया गया है कि विश्व के सकल घरेलू उत्पाद का आधे से अधिक (2020 में 84.4 ट्रिलियन अमरीकी डालर) वनों द्वारा प्रदान की जाने वाली पारिस्थितिकी तंत्र सेवाओं पर निर्भर करता है।
  • रिपोर्ट में तीन “मार्ग” दिए गए हैं जो कार्बन-तटस्थ अर्थव्यवस्था (carbon-neutral economies ) के निर्माण में मदद कर सकते हैं जो “पर्यावरण के लिए अनुकूल तो है ही उन लोगों के लिए भी अनुकूल हैं जो अपने अस्तित्व के लिए जमीन पर निर्भर हैं।”
  • इन मार्गों में वनों की कटाई को रोकना और वनों को बनाए रखना, निम्नीकृत (डिग्रेडेड) भूमि को बहाल करना और कृषि वानिकी का विस्तार करना, और जंगलों का सतत रूप से उपयोग करना और हरित मूल्य श्रृंखला (green value chains) का निर्माण करना शामिल है।

 GS टाइम्स UPSC प्रीलिम्स (PT) करेंट अफेयर्स  डेली ऑनलाइन अभ्यास  (टेस्ट) के लिए यहाँ क्लिक करें  

UPC प्रारंभिक परीक्षा दैनिक/वार्षिक  सामान्य अध्ययन-1 अभ्यास (हिंदी माध्यम मानक अभ्यास)

यूपीपीसीएस, बीपीएससी, आरपीएससी, जेपीएससी, एमपीपीएससी पीटी परीक्षा के लिए दैनिक करंट अफेयर्स क्विज यहां क्लिक करें

error: Content is protected !!