वाराणसी को SCO की पहली पर्यटन और सांस्कृतिक राजधानी के रूप में नामित किया गया

Image credit: Wikimedia Commons

उज्बेकिस्तान के समरकंद में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) काउंसिल ऑफ हेड्स ऑफ़ स्टेट्स की 22वीं बैठक में 2022-2023 की अवधि के दौरान वाराणसी को शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की पहली पर्यटन और सांस्कृतिक राजधानी (first ever SCO Tourism and Cultural Capital) के रूप में नामित किया गया है।

विदेश मंत्रालय ने कहा, वाराणसी को पहली बार SCO पर्यटन और सांस्कृतिक राजधानी के रूप में नामित करने से भारत और SCO सदस्य देशों के बीच पर्यटन, सांस्कृतिक और मानवीय आदान-प्रदान को बढ़ावा मिलेगा।

यह SCO के सदस्य देशों विशेषकर मध्य एशियाई गणराज्यों के साथ देश के प्राचीन सभ्यतागत संबंधों को भी रेखांकित करता है।

इस प्रमुख सांस्कृतिक आउटरीच कार्यक्रम के ढांचे के तहत, 2022-23 के दौरान वाराणसी में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें SCO सदस्य देशों से मेहमानों को भाग लेने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। इन आयोजनों में भारतविद्, विद्वानों, लेखकों, संगीतकारों और कलाकारों, फोटो पत्रकारों और यात्रा ब्लॉगर्स को आकर्षित करने की उम्मीद है।

error: Content is protected !!