वर्ल्ड हैबिटैट डे 2022 थीम

विश्व पर्यावास दिवस (World Habitat Day) 2022 मनाने के लिए 3 अक्टूबर 2022 को आयोजित एक कार्यक्रम में आवास और शहरी कार्य और पेट्रोलियम तथा प्राकृतिक गैस मंत्री श्री हरदीप एस पुरी ने मुख्य भाषण दिया।

वर्ल्ड हैबिटैट डे 2022 माइंड द गैप’ लीव नो वन बिहाइंड एंड नो प्लेस बिहाइंड‘ (“Mind the Gap. Leave No One and Place Behind) थीम के साथ मनाया गया।

आवास और शहरी कार्य मंत्रालय (एमओएचयूए) ने विज्ञान भवन में विश्व पर्यावास दिवस 2022 मनाया। केंद्रीय मंत्री श्री हरदीप एस पुरी ने विशेष रूप से मंत्रालय और सामान्य रूप से भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY), पीएम स्वनिधि योजना, दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (DAY-NULM), स्वच्छ भारत मिशन जैसी योजनाओं की संकल्पना कमजोर और हाशिए के वर्गों पर रहने वाले लोगों पर ध्यान देने के साथ की गई है।

संयुक्त राष्ट्र प्रत्येक वर्ष अक्टूबर के प्रथम सोमवार को विश्व पर्यावास दिवस (World Habitat Day) के रूप में मनाता है ताकि हमारे आवासों की स्थिति और सभी के पर्याप्त आश्रय के मूल अधिकार पर विचार किया जा सके।

इस दिवस का उद्देश्य दुनिया को यह याद दिलाना है कि हम सभी के पास अपने शहरों और कस्बों के भविष्य को आकार देने की शक्ति और जिम्मेदारी है

वर्ष 2022 में, “माइंड द गैप, लीव नो वन एंड प्लेस बिहाइंड” विषय/Theme के अंतर्गत विश्व पर्यावास दिवस (WHD 2022) शहरों और मानव बस्तियों में बढ़ती असमानता और चुनौतियों की समस्या के बारे में विचार करता है।

विश्व पर्यावास दिवस 2022 बढ़ती असमानताओं और कमजोरियों की ओर ध्यान आकर्षित करना चाहता है जो तीन ‘सी’ के संकट – कोविड-19, जलवायु और संघर्ष से बढ़ गए हैं।

error: Content is protected !!