राष्ट्रीय महिला आयोग की पहली अध्यक्षा जयंती पटनायक का निधन

राष्ट्रीय महिला आयोग की पहली अध्यक्षा (1992-1995) , पूर्व सांसद और ओडिशा के दिवंगत मुख्यमंत्री जानकी बल्लव पटनायक की पत्नी जयंती पटनायक (Jayanti Pattnaik) का ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में निधन हो गया।

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा है कि उन्हें उड़िया साहित्य और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए याद किया जाएगा।

जयंती पटनायक का जन्म 7 अप्रैल, 1932 को गंजाम जिले के अस्का में हुआ था और उन्होंने कटक के शैलबाला महिला स्वायत्त कॉलेज से समाजशास्त्र में स्नातक की पढ़ाई पूरी की।

उन्होंने टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंस (TISS), मुंबई से पोस्ट ग्रेजुएशन किया।

वर्ष 1953 में जेबी पटनायक से शादी करने वाली जयंती पटनायक कटक और बेरहामपुर, दोनों क्षेत्रों से लोकसभा के लिए चुनी गईं थीं।

वह वर्ष 1992 में राष्ट्रीय महिला आयोग की पहली अध्यक्षा बनीं थीं।

error: Content is protected !!