राष्ट्रमंडल क्षेत्र (Commonwealth realm) में कौन-से देश शामिल हैं?

कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड ने घोषणा की है कि किंग चार्ल्स III, जो अपनी मां महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के उत्तराधिकारी के रूप में 10 सितंबर को ब्रिटिश सम्राट बने, उनके राष्ट्राध्यक्ष भी होंगे।

राष्ट्रमंडल क्षेत्र (Commonwealth realm) 14 देशों (यूनाइटेड किंगडम को छोड़कर) का एक समूह है जो ब्रिटिश सम्राट को अपना राष्ट्राध्यक्ष (head of state) के रूप में मान्यता देता है। इनमें से कुछ देशों के संविधान और कानूनों में स्पष्ट रूप से इसका उल्लेख किया गया है।

कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के अलावा, राष्ट्रमंडल क्षेत्र में एंटीगुआ और बारबुडा, बहामास, बेलीज, ग्रेनाडा, जमैका, पापुआ न्यू गिनी, सेंट किट्स एंड नेविस, सेंट लूसिया, सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस, सोलोमन द्वीप और तुवालु शामिल हैं।

कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड सभी संवैधानिक राजतंत्र हैं।

दूसरी ओर राष्ट्रमंडल (Commonwealth) 56 सदस्य देशों का समूह है, जिनमें से अधिकांश पूर्व ब्रिटिश उपनिवेश हैं। वे ज्यादातर अफ्रीका, एशिया, अमेरिका और प्रशांत क्षेत्र में स्थितहैं।

तीन यूरोपीय राष्ट्र भी राष्ट्रमंडल का हिस्सा हैं। ये हैं; साइप्रस, माल्टा, और निश्चित रूप से, यूनाइटेड किंगडम।

14 राष्ट्रमंडल क्षेत्र (Commonwealth realm) के देश भी बड़े राष्ट्रमंडल का हिस्सा हैं। शेष 41 सदस्य देशों में से 36 गणराज्य हैं – इस समूह में भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका शामिल हैं। अन्य पांच – ब्रुनेई दारुस्सलाम, लेसोथो, मलेशिया, इस्वातिनी (पूर्व में स्वाज़ीलैंड) और टोंगा के अपने सम्राट हैं।

error: Content is protected !!