यूनेस्को-मोंडियाकल्ट 2022 विश्व सम्मेलन

संस्कृति राज्य मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल की अध्यक्षता में भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने 28 से 30 सितंबर, 2022 के दौरान मेक्सिको सिटी में यूनेस्को-मोंडियाकल्ट 2022 (UNESCO-MONDIACULT 2022) विश्व सम्मेलन में भाग लिया।

सांस्कृतिक नीतियों और सतत विकास पर यूनेस्को विश्व सम्मेलन- मोंडियाकल्ट 2022 यूनेस्को द्वारा 1982 में मेक्सिको सिटी (मेक्सिको) में आयोजित सांस्कृतिक नीतियों पर पहले मोंडियाकल्ट विश्व सम्मेलन के चालीस साल बाद और 1998 में स्टॉकहोम (स्वीडन) में आयोजित विकास के लिए सांस्कृतिक नीतियों पर यूनेस्को के विश्व सम्मेलन के 24 साल बाद आयोजित हुआ।

यह तीसरा ऐसा सम्मेलन था।

सम्मेलन का मुख्य लक्ष्य अधिक मजबूत और लचीला सांस्कृतिक क्षेत्र को आकार देना था, जो संयुक्त राष्ट्र महासचिव की रिपोर्ट में निहित दृष्टि के अनुरूप सतत विकास के साथ-साथ एकजुटता, शांति और सुरक्षा को बढ़ावा देने के दृष्टिकोण के साथ पूरी तरह से मिलता हो।

error: Content is protected !!