मुधोल हाउंड: प्रधानमंत्री की सुरक्षा में पहली बार शामिल किए गए देसी नस्ल के डॉग

File image: Flickr

एक समाचार रिपोर्ट के अनुसार, उत्तरी कर्नाटक की देशी नस्ल का शिकारी कुत्ता “मुधोल हाउंड” (Mudhol hounds) को विशेष सुरक्षा बल (Special Protection Group: SPG) में शामिल किया गया है, जिस पर भारत के प्रधान मंत्री की सुरक्षा की जिम्मेदारी है।

इस नस्ल का कुत्ता पहले से ही भारतीय सशस्त्र बलों और कुछ अर्धसैनिक बलों में शामिल किये गए हैं और अब पहली बार एसपीजी का हिस्सा बन गयी है।

इस दुबले-पतले मुधोल हाउंड का नाम मुधोल (वर्तमान बागलकोट) के तत्कालीन किंगडम के नाम से मिलता है, जिसके शासकों ने सबसे पहले इसे पालना शुरू किया था।

ये कुत्ते तेज धावक होते हैं, साथ ही इनमें उत्कृष्ट सहनशक्ति और चपलता के साथ, और तेज दृष्टि और गंध का पता लगाने की उच्च क्षमता होती है।

माना जाता है कि मुधोल हाउंड को सबसे पहले मुधोल के तत्कालीन दक्कन साम्राज्य के राजा मालोजीराव घोरपड़े ने पाला था, जिन्होंने इन कुत्तों के गुणों को देखने के बाद इन्हें ब्रीड करने का फैसला किया।

कहा जाता है कि राजा ने इंग्लैंड की यात्रा के दौरान किंग जॉर्ज पंचम को इन कुत्तों की एक जोड़ी भेंट की थी, जिसके बाद इस नस्ल को मुधोल हाउंड नाम मिला।

मुधोल हाउंड अपने मालिकों के प्रति बफादार होने के लिए जानी जाती है और उत्कृष्ट नस्ल के शिकार कुत्ते हैं।

कर्नाटक के कई इलाकों में ये करवानी नाम से प्रचलित है। इनमें ग्रेहाउंड नस्ल के भी कुछ लक्षण हैं और मानव साहचर्य में पलने के लिए जानी जाती है।

ये कुत्ते 72 सेंटीमीटर तक बढ़ सकते हैं और इनका वजन 20 से 22 किलोग्राम के बीच होता है।

यह अपने शिकार और रखवाली कौशल के लिए जाना जाता है।

error: Content is protected !!