भारत पर्यटन सांख्यिकी 2022-पर्यटकों की संख्या में कमी पर विदेश मुद्रा आय में वृद्धि हुई

विश्व पर्यटन दिवस (World Tourism Day) के अवसर पर भारत के उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ ने 27 सितंबर को भारत पर्यटन सांख्यिकी 2022 (India Tourism Statistics 2022) जारी की।

रिपोर्ट के मुख्य आंकड़ें

भारत पर्यटन सांख्यिकी 2022 के अनुसार COVID-19 महामारी और प्रतिबंधों के वजहों से भारत में विदेशी पर्यटकों के आगमन में 2021 में 44.5% की गिरावट देखी गयी। वर्ष 2020 में, 2.74 मिलियन विदेशी पर्यटकों ने भारत का दौरा किया था, वहीं 2021 में यह संख्या 1.52 मिलियन थी।

हालांकि वर्ष 2021 में, पर्यटन से 8.797 बिलियन अमरीकी डालर की विदेशी मुद्रा आय (FEE) हुई जो 2020 के 6.959 बिलियन अमरीकी डालर से 26.4 प्रतिशत अधिक है।

वर्ष 2021 में, जिन शीर्ष 15 देशों से विदेशी पर्यटक भारत आए, उनमें यू.एस., यू.के., बांग्लादेश, कनाडा, नेपाल, अफगानिस्तान और ऑस्ट्रेलिया शामिल थे।

पिछले साल (2021) भारत आने वाले विदेशी पर्यटकों में इन देशों की हिस्सेदारी करीब 81 फीसदी थी।

रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि 87.5% डेटा के साथ विदेशी पर्यटकों के लिए हवाई यात्रा यात्रा का सबसे पसंदीदा तरीका था।

दिलचस्प बात यह है कि देश से बाहर जाने वाले भारतीय नागरिकों की संख्या में 2020 की तुलना में 2021 में वृद्धि देखी गई। 2021 में, 2020 में 7.29 मिलियन की तुलना में 8.55 मिलियन भारतीय नागरिक देश से बाहर गए जो 7.3% की वृद्धि है।

संयुक्त अरब अमीरात 2021 में भारतीयों के लिए शीर्ष गंतव्य था, इसके बाद यू.एस., कतर, ओमान और यू.के का स्थान है।

‘इंडिया टूरिज्म स्टैटिस्टिक्स 2022’ रिपोर्ट में कहा गया है कि वैश्विक यात्रा और पर्यटन विकास सूचकांक (Travel and Tourism Development Index: TTDI) में भारत की रैंकिंग 2021 में 54वीं थी।

सबसे अधिक घरेलू पर्यटकों ने तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश की यात्रा की, जहां क्रमशः 140.65 मिलियन और 86.12 मिलियन घरेलु पर्यटक आएं।

महाराष्ट्र और तमिलनाडु में क्रमशः 1.26 मिलियन और 1.23 मिलियन के साथ विदेशी पर्यटकों की संख्या सबसे अधिक थी।

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) के तहत संरक्षित विभिन्न स्थलों पर फुटफॉल के मामले में 2021-22 में घरेलू आगंतुकों के लिए केंद्रीय रूप से संरक्षित टिकट वाला स्मारक ताजमहल सबसे लोकप्रिय गंतव्य था। वहीं तमिलनाडु के ममल्लापुरम में स्मारकों का समूह विदेशी आगंतुकों के लिए सबसे अधिक दौरा किया जाने वाला केंद्र-संरक्षित टिकट वाला स्मारक था।

error: Content is protected !!