भारत ने श्रीलंका की समुद्री सुरक्षा को मजबूत करने के लिए डोर्नियर विमान उपहार में दिया

भारत ने अपनी स्वतंत्रता के 75 वें वर्षगांठ पर 15 अगस्त को राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे की उपस्थिति में श्रीलंका को एक डोर्नियर विमान (Dornier aircraft) सौंपा।

विदेश मंत्रालय (MEA) के अनुसार, यह विमान द्वीपीय राष्ट्र श्रीलंका को अपने तटीय जल में मानव और मादक पदार्थों की तस्करी और अपराध के अन्य संगठित रूपों जैसी कई चुनौतियों से निपटने में सक्षम बनाएगा।

श्रीलंका वायु सेना को डोर्नियर विमान का उपहार प्रासंगिक है और समुद्री सुरक्षा और रक्षा के लिए इसकी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए एक कदम है।

यह विमान खोज और बचाव कार्य करने में श्रीलंका के लिए अति महत्व वाला सिद्ध होगा।

यह भारतीय उपहार वर्ष 2018 में श्रीलंकाई सरकार के दो डोर्नियर टोही विमानों के अनुरोध के बाद उपहार स्वरुप दिया गया है।

श्रीलंका ‘कोलंबो सुरक्षा कॉन्क्लेव’ (Colombo Security Conclave) का सदस्य है, जो भारत, श्रीलंका और मालदीव को शामिल करते हुए एक त्रिपक्षीय पहल के रूप में शुरू हुआ था। बाद में इसमें समुद्री सहयोग के लिए मॉरीशस को शामिल किया गया।

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) द्वारा विकसित, 19 सीटर HAL – डोर्नियर – 228 विमान एक अत्यधिक बहुमुखी बहुउद्देश्यीय हल्का परिवहन विमान है।

इसे विशेष रूप से यूटिलिटी और कम्यूटर परिवहन, तीसरे स्तर की सेवाओं और एयर-टैक्सी संचालन, तट रक्षक कर्तव्यों और समुद्री निगरानी की कई गुना आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए विकसित किया गया है।

error: Content is protected !!