भारत ने पांच महीने पहले पेट्रोल में 10% इथेनॉल मिश्रण का लक्ष्य हासिल किया

भारत ने निर्धारित समय से पांच महीने पहले देश भर में पेट्रोल में औसतन 10% इथेनॉल मिश्रण (ethanol blending in petrol) का लक्ष्य हासिल कर लिया है। सरकार और उद्योग 2025-26 तक इथेनॉल मिश्रण को 20% (E20) तक बढ़ाने के अधिक महत्वाकांक्षी लक्ष्य में तेजी लाने के लिए आशान्वित हैं।

मुख्य निष्कर्ष

  • जून 2021 में प्रधान मंत्री द्वारा “भारत में इथेनॉल मिश्रण के लिए रोडमैप 2020-25” (Roadmap for Ethanol Blending in India 2020-25) जारी किया गया था, जो 20% इथेनॉल मिश्रण प्राप्त करने के लिए एक विस्तृत मार्ग बताता है। इस रोडमैप में नवंबर, 2022 तक 10% ब्लेंडिंग के मध्यवर्ती लक्ष्य का भी उल्लेख किया गया था।
  • हालाँकि, सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों (OMCs) के समन्वित प्रयासों के कारण, कार्यक्रम के तहत 10% ब्लेंडिंग का लक्ष्य नवंबर, 2022 की लक्षित समय-सीमा से बहुत पहले प्राप्त कर लिया गया है ।
  • केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने 6 जून को कहा कि देश के कुछ पेट्रोल पंप अप्रैल 2023 के लक्ष्य से पहले 20% इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल बेचने में सक्षम हो सकते हैं। उल्लेखनीय है कि 2014 में भारत का इथेनॉल ब्लेंडिंग प्रतिशत महज 2.33% था।
  • पिछले आठ वर्षों में सरकार द्वारा उठाए गए कदमों से,ब्लेंडिंग के लिए इथेनॉल की उपलब्धता मौजूदा इथेनॉल आपूर्ति वर्ष (ESY) में 450 करोड़ लीटर तक जाने की उम्मीद है, जो 2014 में 67 करोड़ लीटर थी।
  • भारत सरकार, भारत की ऊर्जा सुरक्षा को बढ़ाने, ईंधन पर आयात निर्भरता को कम करने, विदेशी मुद्रा बचाने, पर्यावरणीय मुद्दों को संबोधित करने और घरेलू कृषि क्षेत्र को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल (Ethanol Blended Petrol: EBP) कार्यक्रम को बढ़ावा दे रही है।
  • जैव ईंधन उत्पादन को बढ़ावा देने के प्रयास में, सरकार ने उनके उत्पादन के लिए अधिक कच्चे माल को शामिल करने के लिए नियम में संशोधन भी किए हैं।
  • सरकार का उद्देश्य विशेष आर्थिक क्षेत्रों (एसईजेड) / निर्यात उन्मुख इकाइयों (ईओयू) में स्थित इकाइयों में ‘मेक इन इंडिया’ अम्ब्रेला के तहत देश में जैव ईंधन के उत्पादन को बढ़ावा देना भी है। सरकार ने राष्ट्रीय जैव ईंधन समन्वय समिति (National Biofuel Coordination Committee: NBCC) में नए सदस्यों को जोड़ने की भी अनुमति दी है।

 GS टाइम्स UPSC प्रीलिम्स (PT) करेंट अफेयर्स  डेली ऑनलाइन अभ्यास  (टेस्ट) के लिए यहाँ क्लिक करें  

यूपीपीसीएस, बीपीएससी, आरपीएससी, जेपीएससी, एमपीपीएससी पीटी परीक्षा के लिए दैनिक करंट अफेयर्स क्विज यहां क्लिक करें

MORE THAN 30 QUESTIONS FORM GS TIMES UPSC 2022 PRELIMS CURRENT AFFAIRS DAILY TEST

error: Content is protected !!