भारत दुनिया में तीसरा सर्वाधिक सैन्य व्यय वाला देश-सिपरी

स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) द्वारा प्रकाशित वैश्विक सैन्य व्यय (World military spending) के नए आंकड़ों के अनुसार, 2021 में विश्व सैन्य व्यय में वृद्धि जारी रही, जो महामारी के आर्थिक प्रभावों के बावजूद रिकॉर्ड 2.1 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच गई।

  • वर्ष 2021 में पांच सबसे बड़े सैन्य व्यय करने वाले देश थे; यू.एस., चीन, भारत, यूके और रूस। इनका कुल सैन्य व्यय पूरे विश्व के व्यय का 62% था। अकेले अमेरिका और चीन का व्यय कुल का 52% था।
  • भारत का 76.6 अरब डॉलर का सैन्य व्यय दुनिया में तीसरे स्थान पर है। यह 2020 से 0.9% और 2012 से 33% अधिक था।
  • चीन और पाकिस्तान के साथ चल रहे तनाव और सीमा विवादों के बीच भारत ने अपने सशस्त्र बलों के आधुनिकीकरण और हथियारों के उत्पादन में आत्मनिर्भरता को प्राथमिकता दी है।
  • रिपोर्ट में कहा गया है कि एशिया और ओशिनिया में वर्ष 2021 में कुल सैन्य व्यय 586 बिलियन डॉलर का थाजो वर्ष 2020 की तुलना में 3.5% अधिक था।
  • वर्ष 2021 में वृद्धि मुख्य रूप से चीनी और भारतीय सैन्य खर्च में वृद्धि की वजह से रही। दोनों देशों ने मिलकर एशिया और ओशिनिया में कुल सैन्य व्यय में 63% का योगदान दिया।

 GS टाइम्स UPSC प्रीलिम्स (PT) करेंट अफेयर्स  डेली ऑनलाइन अभ्यास  (टेस्ट) के लिए यहाँ क्लिक करें  

UPC प्रारंभिक परीक्षा दैनिक/वार्षिक  सामान्य अध्ययन-1 अभ्यास (हिंदी माध्यम मानक अभ्यास)

यूपीपीसीएस, बीपीएससी, आरपीएससी, जेपीएससी, एमपीपीएससी पीटी परीक्षा के लिए दैनिक करंट अफेयर्स क्विज यहां क्लिक करें

error: Content is protected !!