भारत को मिलेगी G20 की अध्यक्षता

भारत G20 समूह की अध्यक्षता के दौरान देश भर में 200 से अधिक जी -20 से संबंधित बैठकें आयोजित करेगा जो 1 दिसंबर, 2022 से शुरू होगा और 30 नवंबर, 2023 तक जारी रहेगा।

भारत में 9 और 10 सितंबर 2023 को G-20 नेताओं का शिखर सम्मेलन नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। भारत द्वारा आयोजित इस सम्मेलन में बांग्लादेश, मिस्र, मॉरीशस, नीदरलैंड, नाइजीरिया, ओमान, सिंगापुर, स्पेन और यूएई “अतिथि देश” होंगे।

भारत वर्तमान में G-20 Troika [वर्तमान, पिछली और आने वाली G20 प्रेसीडेंसी] का हिस्सा है जिसमें इंडोनेशिया, इटली और भारत शामिल हैं।

भारत की G-20 अध्यक्षता के दौरान, भारत, इंडोनेशिया और ब्राजील ट्रोइका का निर्माण करेंगे। यह पहली बार होगा जब ट्रोइका में तीन विकासशील देश और उभरती अर्थव्यवस्थाएं शामिल होंगी, जो उन्हें एक बड़ी आवाज प्रदान करेंगी।

G-20 के सदस्य देश वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद का 85% और अंतरराष्ट्रीय व्यापार का 75% का प्रतिनिधित्व करते हैं।

G-20 में अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, कोरिया गणराज्य, मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्की, ब्रिटेन, अमेरिका और यूरोपीय संघ (ईयू) शामिल हैं।

G20 भारत के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह अंतर्राष्ट्रीय समूह संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सभी पांच स्थायी सदस्यों, G7 के सभी सदस्यों और सभी ब्रिक्स देशों को अपनी छत्रछाया में लाता है।

सामूहिक रूप से, G20 सदस्य देशों का वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद का 85%, अंतर्राष्ट्रीय व्यापार का 75% और दुनिया की आबादी का 2/3 हिस्सा है।

G20 प्रेसीडेंसी अन्य क्षेत्रों के अलावा, जलवायु कार्रवाई और जलवायु प्रतिबद्धताओं में भारत के नेतृत्व को प्रदर्शित करने का एक अवसर होगा। यह एक ऐसा क्षेत्र है जिसमें भारत ने महत्वपूर्ण प्रगति की है।

error: Content is protected !!