भारत और डोमिनिकन गणराज्य के बीच संयुक्त आर्थिक एवं व्यापार समिति (JETCO) के गठन को मंजूरी

File image

केंद्र सरकार ने भारत और कैरेबियाई देश डोमिनिकन गणराज्य के बीच एक संयुक्त आर्थिक एवं व्यापार समिति (Joint Economic and Trade Committee: JETCO) के गठन के लिए एक प्रोटोकॉल को मंजूरी दे दी।

JETCO की स्थापना से दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंध मजबूत होंगे और यह एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

यह विचार-विमर्श, सूचना, ज्ञान और विचारों के आदान-प्रदान के लिए एक मंच प्रदान करेगा, जिससे व्यापार एवं उद्योग की जुड़ी गतिविधियां सुविधाजनक हो सकेंगी।

JETCO वस्तुओं और सेवाओं के व्यापार को सुविधाजनक बनाने में मददगार साबित होगी, जिससे दोनों देशों में पेशेवरों को रोजगार के बेहतर अवसर मिल सकेंगे।

यह प्रोटोकॉल वृहद लैटिन अमेरिकी एवं कैरेबियाई बाजारों में भारतीय उत्पादों के लिए एक प्रभावी गेटवे बन सकता है।

भारत मुख्य रूप से डोमिनिकन गणराज्य से सोना आयात करता है और उन्हें फार्मास्यूटिकल्स, समुद्री उत्पाद, मोटर वाहन, दोपहिया एवं तिपहिया वाहन आदि का निर्यात करता है।

error: Content is protected !!