ब्रेकथ्रू पुरस्कार 2023

ब्रेकथ्रू पुरस्कार 2023 (Breakthrough Prizes) के विजेताओं की घोषणा 22 सितंबर को की गई और कुल 15.75 मिलियन डॉलर की पुरस्कार राशि वितरित की गयी ।

ब्रेकथ्रू पुरस्कार, जिसे “ऑस्कर ऑफ़ साइंस” भी कहा जाता है, वर्ष 2010 में सिलिकॉन वैली उद्यमियों के एक समूह द्वारा शुरू किया गया था।

ये विज्ञान में सबसे समृद्ध पुरस्कार हैं और पुरस्कार विजेताओं को नोबेल पुरस्कारों से अधिक पुरस्कार राशि प्राप्त होती हैं।

इस वर्ष लाइफ साइंसेज श्रेणी में तीन पुरस्कार प्रदान किए गए, गणित के लिए एक पुरस्कारऔर भौतिकी के लिए एक पुरस्कार दिए गए।

प्रत्येक पुरस्कार के लिए 3 मिलियन डॉलर की राशि प्रदान की गयी जो नोबेल पुरस्कार के 1 मिलियन डॉलर से अधिक है।

सैद्धांतिक कंप्यूटर विज्ञान और गणित में कई खोजों के लिए येल विश्वविद्यालय के डैनियल स्पीलमैन को गणित में ब्रेकथ्रू पुरस्कार प्रदान किया गया।

क्वांटम सूचना में शोध के लिए चार्ल्स बेनेट; गाइल्स ब्रासर्ड, डेविड ड्यूश और पीटर शोर ने फंडामेंटल भौतिकी में पुरस्कार साझा किये।

error: Content is protected !!