बहुराष्ट्रीय अभ्यास काकाडू – 2022

भारतीय नौसेना के युद्धपोत आईएनएस सतपुड़ा और P8I समुद्री गश्ती विमान 12 सितंबर 2022 को रॉयल ऑस्ट्रेलियन नेवी द्वारा आयोजित बहुराष्ट्रीय अभ्यास काकाडू – 2022 (Exercise Kakadu – 2022) में भाग लेने के लिए ऑस्ट्रेलिया के डार्विन पहुंचे।

बंदरगाह और समुद्र, दोनों, में दो सप्ताह तक चलने वाले इस अभ्यास में 14 नौसेनाओं के जहाज और समुद्री विमान शामिल होंगे।

इस अभ्यास के बंदरगाह चरण के दौरान, इस पोत के चालक दल भाग लेने वाली नौसेनाओं के साथ परिचालन संबंधी योजना के बारे में संवाद और खेल गतिविधियों में संलग्न होंगे।

उल्लेखनीय है कि हाल ही में भारतीय वायुसेना का एक दल ऑस्ट्रेलिया में एक्सरसाइज पिच ब्लैक 22 अभ्यास में भाग लेकर लौटा है।

error: Content is protected !!