पर्यावरण प्रदर्शन सूचकांक-2022

पर्यावरण प्रदर्शन सूचकांक-2022 (Environment Performance Index-2022) ने भारत को विश्व के 180 देशों में अंतिम स्थान यानी 180 वां स्थान दिया है। EPI-2020 में भारत 27.6 के स्कोर के साथ 168वें स्थान पर था।

  • EPI-2022 में, डेनमार्क को पर्यावरणीय स्वास्थ्य और सततता में पहले स्थान पर रखा गया है।
  • यह एक अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग प्रणाली है जो पर्यावरणीय स्वास्थ्य और सततता के मामले में देशों को मापती है।
  • 18.9 के मामूली स्कोर के साथ, भारत की 180 वीं रैंकिंग पर्यावरणीय स्वास्थ्य के लिए सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले विश्व के नीचे के पांच देशों पाकिस्तान, बांग्लादेश, वियतनाम और म्यांमार में शामिल कर दिया है।
  • पर्यावरण प्रदर्शन सूचकांक (EPI) के अनुमानों के अनुसार, डेनमार्क और यूनाइटेड किंगडम सहित केवल कुछ ही देश 2050 तक शुद्ध शून्य उत्सर्जन लक्ष्यों को पूरा करने की राह पर हैं।
  • चीन, भारत और रूस जैसे राष्ट्र तेजी से बढ़ती ग्रीनहाउस गैस के साथ गलत दिशा की ओर बढ़ रहे हैं।
  • उत्सर्जन EPI के अनुसार, भारत ने कानून के शासन, भ्रष्टाचार पर नियंत्रण और सरकारी प्रभावशीलता पर भी कम स्कोर किया है।

पर्यावरण प्रदर्शन सूचकांक (Environment Performance Index: EPI )

  • पर्यावरण प्रदर्शन सूचकांक (Environment Performance Index: EPI ) एक द्विवार्षिक सूचकांक है।
  • EPI को 2002 में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम द्वारा येल सेंटर फॉर एनवायर्नमेंटल लॉ एंड पॉलिसी और कोलंबिया यूनिवर्सिटी सेंटर फॉर इंटरनेशनल अर्थ साइंस इंफॉर्मेशन नेटवर्क के सहयोग से पर्यावरण सततता सूचकांक के रूप में शुरू किया गया था।
  • EPI जलवायु परिवर्तन प्रदर्शन, पर्यावरणीय स्वास्थ्य और पारिस्थितिकी तंत्र की जीवन शक्ति पर 180 देशों को रैंक करता है।
  • ये संकेतक राष्ट्रीय स्तर पर एक गेज प्रदान करते हैं कि देश पर्यावरण नीति लक्ष्यों को स्थापित करने के कितने करीब हैं।
  • समग्र प्रदर्शन और रैंकिंग ईपीआई के लिए, प्रत्येक देश के प्रदर्शन को पारिस्थितिकी तंत्र जीवन शक्ति, जैव विविधता और पर्यावास, पारिस्थितिकी तंत्र सेवाओं और घास के मैदान के नुकसान जैसी कई (18) श्रेणियों में देखा जाता है।
  • दुर्भाग्य से, भारत क्षेत्रीय और विश्व स्तर पर लगभग सभी श्रेणियों में या तो सबसे नीचे या नीचे के करीब लगातार रैंकिंग कर रहा है।

 GS टाइम्स UPSC प्रीलिम्स (PT) करेंट अफेयर्स  डेली ऑनलाइन अभ्यास  (टेस्ट) के लिए यहाँ क्लिक करें  

यूपीपीसीएस, बीपीएससी, आरपीएससी, जेपीएससी, एमपीपीएससी पीटी परीक्षा के लिए दैनिक करंट अफेयर्स क्विज यहां क्लिक करें

MORE THAN 30 QUESTIONS FORM GS TIMES UPSC 2022 PRELIMS CURRENT AFFAIRS DAILY TEST

error: Content is protected !!