पराग्वे के असुनसियन (Asuncion) में महात्मा गांधी की एक प्रतिमा का अनावरण

Image credit: S. Jaishankar (Twitter)

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने पराग्वे के असुनसियन (Asuncion) नगरपालिका में महात्मा गांधी की एक प्रतिमा का अनावरण किया और ऐतिहासिक कासा डे ला इंडिपेंडेंसिया (Casa de la Independencia) का दौरा किया, जहां से दक्षिण अमेरिकी देश पराग्वे का स्वतंत्रता आंदोलन दो शताब्दियों से अधिक समय पहले शुरू हुआ था।

श्री जयशंकर दक्षिण अमेरिका की अपनी छह दिवसीय यात्रा के पहले चरण में ब्राजील पहुंचे, जिसका उद्देश्य इस क्षेत्र के साथ समग्र द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देना था।

श्री जयशंकर, जो दक्षिण अमेरिका की अपनी पहली आधिकारिक यात्रा पर हैं, पराग्वे और अर्जेंटीना भी जा रहे हैं। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने संयुक्त रूप पराग्वे में नए भारतीय दूतावास का भी उद्घाटन किया।

पराग्वे में भारतीय दूतावास जनवरी 2022 से काम करना शुरू किया था। एक रेजिडेंट भारतीय दूतावास की स्थापना से दोनों देशों के बीच आर्थिक जुड़ाव का विस्तार होगा।

error: Content is protected !!