नीरज चोपड़ा विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रजत पदक जीतकर इतिहास रचा

तोक्यो ओलिम्पिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) ने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पुरुषों की भाला फेंक (javelin throw) स्पर्धा का रजत पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। नीरज ने 24 जुलाई को अमरीका में ओरेगन के यूजीन में प्रतियोगिता के फाइनल में 88.13 मीटर दूरी के साथ दूसरा स्थान प्राप्‍त कियाग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स ने 90.54 मीटर के साथ स्वर्ण पदक जीता।

  • नीरज चोपड़ा विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने वाले पहले भारतीय हैं। वहीं विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में मेडल जीतने वाले दूसरे भारतीय हैं।
  • उनसे पहले लंबी कूद में अंजू बॉबी जॉर्ज ने वर्ष 2003 में विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता था।
  • चोपड़ा ने फाउल थ्रो के साथ शुरुआत की और 82.39 मीटर और 86.37 मीटर के साथ तीन राउंड के बाद चौथे स्थान पर रहे। उन्होंने 88.13 मीटर के एक बड़े चौथे राउंड थ्रो के साथ अपनी लय वापस प्राप्त की, जो उनके करियर का चौथा सर्वश्रेष्ठ प्रयास था। इस प्रयास में वे दूसरे स्थान पर आ गए और अंत तक वहां बने रहे। उनका पांचवां और छठा थ्रो फाउल था।
  • चोपड़ा ने ग्रुप ए क्वालीफिकेशन राउंड में शीर्ष स्थान हासिल किया था और अपने करियर के तीसरे सर्वश्रेष्ठ थ्रो के लिए 88.39 मीटर पर अपना भाला भेजकर पीटर्स के बाद दूसरे स्थान पर फाइनल के लिए क्वालीफाई किया था। पीटर्स ने ग्रुप बी में 89.91 मीटर के प्रयास से टॉप किया था।
  • एक अन्य भारतीय रोहित यादव 78.72 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ 10वें स्थान पर रहे। रोहित क्वालीफिकेशन दौर में 80.42 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ कुल 11वें स्थान पर रहे थे।
  • नीरज चोपड़ा ने पिछले साल टोक्यो ओलंपिक में भारतीय एथलेटिक्स का पहला स्वर्ण पदक जीता था। वह निशानेबाज अभिनव बिंद्रा के बाद ओलंपिक में व्यक्तिगत स्वर्ण जीतने वाले केवल दूसरे भारतीय हैं। अभिनव बिंद्रा ने 2008 बीजिंग खेलों में स्वर्ण पदक जीता था।

 GS टाइम्स UPSC प्रीलिम्स (PT) करेंट अफेयर्स  डेली ऑनलाइन अभ्यास  (टेस्ट) के लिए यहाँ क्लिक करें  

यूपीपीसीएस, बीपीएससी, आरपीएससी, जेपीएससी, एमपीपीएससी पीटी परीक्षा के लिए दैनिक करंट अफेयर्स क्विज यहां क्लिक करें

MORE THAN 30 QUESTIONS FORM GS TIMES UPSC 2022 PRELIMS CURRENT AFFAIRS DAILY TEST

 UPC प्रारंभिक परीक्षा दैनिक/वार्षिक  सामान्य अध्ययन-1

error: Content is protected !!